नैनीताल में चंपावत के होलियारों ने खड़ी होली का के आयोजन से बांधा समां। (वीडियो)

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

कुमाउंनी होली, होली ऐगे मिलन होली ऐगे एगो-एगो रंगीलो होली क त्यार एगो…..

नैनीताल। गुरुवार से नगर में खड़ी होली का शुभारंभ हो चुका है।रामसेवक सभा द्वारा आयोजित होली फगोत्सव के तहत रामसेवक सभा प्रांगण में चीर बंधन कर एक दूसरे पर रंग डाला गया। तो वही युगमंच के सहयोग से मल्लीताल स्थित विश्व विख्यात मां नैना देवी मंदिर प्रांगण में खड़ी होली का आयोजन किया गया,इस दौरान होली व बसंतोत्सव समिति खेतीखान चम्पावत की टीम द्वारा जाके शीश में गंगा सुहाए, संभो तुम क्यों ना खेलो होली सदा जाके मस्तक चंदा छाए, संभो तुम क्यों ना खेलो होली सदा….सुखदायक दुखभंजन की, जय बोलो यशोदा नन्दन की..ता थाया थाया हो वृंदावन में अबीर गुलाल लिपट गया मुंह में…भर पिचकारी सनमुख मारी आदि खड़ी होली से स्थानीय लोगो सहित सैलानियो को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।जिसके बाद होलियारों द्वारा रामसेवक सभा प्रांगण में भी खड़ी होली गीतों से समा बांध दिया।

वही महिलाओ की बैठकी होली में कुमाउंनी, होली ऐगे मिलन होली ऐगे एगो-एगो रंगीलो होली क त्यार एगो..आदि होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए।

इस दौरान समिति के संयोजक डा देवेंद्र ओली,गोपाल सिंह मनराल, विजय मनराल, किशोर जुकारिया, महेश जोशी, डॉ देवेन्द्र ओली,लक्ष्मण सिंह लमगरिया,बहादुर सिंह चंमियाल,लक्ष्मीकांत पांडे,रमेश चंद्र जोशी, विक्रम बोरा,कुंदन सिंह,खीम सिंह, मुकेश राज,गौरव जुकारिया युग मंच की टीम से जहूर आलम,मनोज कुमार मनु,भास्कर बिष्ट,राजा शाह,नवीन बेगाना,प्रदीप पांडे,जितेंद्र बिष्ट,स्वतंत्र लाल शाह,डॉ हिमांशु आदि मौजूद रहे।

वीडियो

Ad