नैनीताल। न्याय पंचायत खुर्पाताल के ग्राम सभा मंगोली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा प्रकाश चंद्र आर्य और दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूली बच्चों ने 2047 के विकसित भारत को लेकर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए और देश के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में नशामुक्ति पर आधारित नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने नाटक के माध्यम से तंबाकू, शराब और ड्रग्स के दुष्प्रभावों को सामने रखते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, क्षमा पांडे, गौरव गोस्वामी, मुकेश मेहरा, गोविंद अधिकारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र और ग्रामीण मौजूद रहे।