हल्द्वानी: सेंट पॉल्स स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मनाया हैलोवीन, रंग-बिरंगे परिधानों में दिखे बच्चे

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्री-प्राइमरी विंग की ओर से हैलोवीन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षक और रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर पहुंचे। बच्चों के साथ-साथ किंडरगार्टन की शिक्षिकाओं ने भी हैलोवीन थीम के अनुसार विशेष ड्रेस और मेकअप किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न हैलोवीन परिधानों में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों और अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ नई चीजों से परिचित कराना रहा।

हैलोवीन सेलिब्रेशन का आयोजन किंडरगार्टन कोऑर्डिनेटर सुधा के समन्वय में किया गया। कार्यक्रम में किंडरगार्टन शिक्षिकाएं कनिका पांडे, इकरा, देशांकी, दीपिका और भगवती ने बच्चों को तैयार करने तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम विद्यालय की शिक्षिकाओं जरीना मैम, नरेंद्र शाह, जीवन पॉल और मनोज कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों के लिए आनंदमय और यादगार वातावरण तैयार किया।