हल्द्वानी: विजय सिंह बिष्ट को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने महानगर उपाध्यक्ष

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी महानगर ने विजय सिंह बिष्ट को महानगर उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले विजय सिंह बिष्ट महानगर मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विजय सिंह बिष्ट राजनीति के साथ-साथ खेल जगत में भी अपनी पहचान रखते हैं। वह कई बार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

उनकी इस जिम्मेदारी पर सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, रंजन बरगली, विनीत अग्रवाल, हल्द्वानी नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अजय राज, निश्चल जोशी, गोविंद बिष्ट, आशीष बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रविंद्र श्रोत्रिय और गणेश पंत सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विजय सिंह बिष्ट नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।