रिटायर्ड सूबेदार पिता के सीने पर बेटे ने किया चाकू से वार, शराब पीने से रोका तो ले ली जान…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

पंतनगर, (उधम सिंह नगर)।

उधम सिंह नगर जिले के शांतिपुरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने से मना करने पर अपने ही बेटे ने रिटायर्ड सूबेदार पिता के सीने पर चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर जिले के
शान्तिपुरी नंबर-एक, थाना पंत नगर निवासी दीवान गिरी (58) पुत्र जीत सिंह सेना से सूबेदार के पद से रिटायर्ड होने के बाद शान्तिपुरी में परिवार के साथ रह रहे थे।

गुरुवार रात करीब 9 बजे दीवान गिरी का अपने बेटे भजमन गिरी (35) के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। भजमन ने शराब पीने पर टोका टाकी करने वाले पिता पर शराब के नशे में ही चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार सीधा दीवान गिरी के सीने पर होने के कारण वह वहीं गिर गए। दर्द से उनकी चीख निकल गई और उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तो देखा कि दीवान गिरी खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और बेटा भी वहीं खड़ा था। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किच्छा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दीवान को मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना से परिजनों में मातम छा गया। उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि उनके खुद के बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। किच्छा पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्यवाही की। उधर, परिजनों की सूचना पर पंतनगर पुलिस ने हत्यारोपी भजमन को गिरफ्तार कर लिया।

Ad