हरिद्वार। उत्तराखंड के रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में कुट्टु का आटा खाने से शनिवार देर रात 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। रात करीब दो बजे सभी अस्पताल पहुंचे।
शहर के कई अस्पतालों में भर्ती मरीज रुड़की के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के हैं। इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 20 से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
सूचना मिलने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसकी पूछताछ की जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार: कुट्टु का आटा खाने से 40 से अधिक लोग बीमार,रात दो बजे भतीॅ कराए अलग अलग अस्पतालों में मरीज
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
हमारे इस नंबर 9368692224 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
👉 Hills Mirror के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 Hills Mirror के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Subscribe
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments