नैनीताल: भूमियाधार क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, रोड नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें


नैनीताल। नैनीताल जिले से मात्र 10 किलोमीटर भूमियाधार में अक्सोड़ा वाहन मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों ने आज धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में कई युवा शामिल रहे आपको बताते चले कि ग्रामीण कई सालों से भूमियाधार के ग्रामीण सड़क की मांग कई सालों से करते आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार मरीजों को पैदल अस्पताल पहुंचाया गया। कहां की सड़क इस तरह बदहाल स्थिति में है कि वहां कई बार दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से सड़क की मांग की गुहार भी लगे मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई आपको बताते चले कि यह क्षेत्र भाजपा विधायक सरिता आर्य का गांव भी है। हर घर नल हर घर जल योजन एक साल से अधूरी है।ग्रामीणों ने यह भी ऐलान किया कि वह आने वाले चुनावों का बहिष्कार करेंगे। अक्सोड़ा मार्ग का जीणोद्धार नही किया गया तो वह बुधवार को जिला कार्यालय में अनशन में बैठ जायेंगे। इस दौरान गौरव बिष्ट, छात्र संघ पदाधिकारी करन कुमार, पंकज बिष्ट, उदय कुमार, नीरज बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, अधिवक्ता आकाश बिष्ट, गणेश आर्य, गौरव कुमार, रोहित कुमार, उदय कुमार, अर्जुन, दिव्यांशु, तुषार कुमार आदि मौजूद रहे।