छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से आज सुबह ही बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मर गए। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी.ने सूचना दी कि पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है।

उस पिकअप में काफी लोग सवार थे। इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है।

हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।

Ad