सरोवर नगरी पहुंचे माही, पत्नी का जन्मदिन मनाने के साथ ही नैनीताल से देखेंगे विश्व कप का लाइव प्रसारण…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे। उसके बाद उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन किए। पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को जन्मदिन है। पत्नी का जन्मदिन वह सरोवर नगरी में ही मनाएंगे और उसी दिन भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच भी है। मैच का सीधा प्रसारण वह यहीं से देखेंगे।

शुक्रवार की दोपहर यहां पहुंचे धोनी राजभवन भी गए। इस दौरान उनको यहां जाम का भी सामना करना पड़ा। माल रोड समेत अनेक स्थानों पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें देख लिया और उनसे ऑटोग्राफ लिए और सेल्फी भी खींची। वह नगर के एक होटल में रुके हुए हैं, बताया जा रहा है कि वह रविवार तक यहीं पर ठहरेंगे। मालूम हो कि धोनी पत्नी साक्षी के साथ मंगलवार को अपने गांव अल्मोड़ा ल्वाली पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने गांव वालों से मुलाकात की और अपने इष्ट देवता के दर्शन किए।

Ad