हल्द्वानी: हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. वरुण भाकुनी ने हासिल की विधि में पीएचडी, क्षेत्र का बढ़ाया गौरव

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने विधि विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मदरहुड यूनिवर्सिटी, रुड़की से अपना शोध कार्य पूरा किया। उनका शोध आधुनिक युग में ‘राइट टू प्राइवेसी’ (निजता का अधिकार) जैसे महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय पर केंद्रित रहा।


चार वर्षों की निरंतर मेहनत और शोध-साधना के बाद डॉ. भाकुनी ने शोध कार्य की अंतिम मौखिक परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उनका शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. नलनीश चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बीच व्यक्ति की निजता का हनन एक गंभीर विषय बनता जा रहा है। ऐसे में निजता के अधिकार पर किया गया यह शोध वर्तमान सामाजिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। डॉ. वरुण भाकुनी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्वर्गीय माता-पिता डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी एवं चंद्रावती भाकुनी, विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जे.एस.पी. श्रीवास्तव तथा अपनी पत्नी श्यामभावी भाकुनी को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, डॉ. हिमानी भाकुनी सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।