हल्द्वानी: नाबालिग से गैंगरेप के मामले में ABVP के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी: 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से एबीवीपी के टिकट पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके धीरज बिष्ट समेत चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चारों युवकों ने मुखानी थाना क्षेत्र के एक होटल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की घर से घूमने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन एक होटल के बाहर मिली। इसके बाद परिजनों ने लड़की से संपर्क किया। घर पहुंचने पर नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धीरज बिष्ट समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।