उत्तराखंड के इस गांव में शूटिंग में व्यस्त हैं , मशहूर गायक मोहित चौहान और संगीत निर्देशक शांतनु मोइत्रा,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तरकाशी। बालीवुड के प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान इन दिनों उत्तरकाशी के हर्सिल में एक डाक्यूमेंटरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। गंगा नदी पर बनने वाली छह एपीसोड की यह डाक्यूमेंटरी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

फिल्म में संगीत दिया है संगीत निर्देशक शांतनु मोइत्रा हैं। डाक्यूमेंटी का कुछ हिस्सा हर्सिल के पास पुरोला गांव में फिल्माय जा रहा है। दो दिनों से मोहित और शांतनु एक गीत को शूट कर रहे हैं। इस बीच दोनों ने ग्रामीणों के साथ मनोरंजन भी किया।हम आपको बता दें कि फ़िल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने के मोहित्रा 2002 में मुंबई शिफ्ट हो गए। उन्होंने कई इंडी-पॉप एल्बम में अपना संगीत दिया, जिनमे प्रमुख थी, मन के सावन, मन के मंजीरे- महिलाओ के सपने, और सपना देखा मैंने।शांतनु मोहित्रा ने बॉलीवुड की कई फिल्म का संगीत निर्देशन किया लेकिन उन्हें पहचान फिल्म परनीति (2005)से मिली। आलोचकों से भी उन्हें अपने संगीत निर्देशन की तारीफ मिली। उन्हें इसके लिए फिल्म फेयर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के लिए नोमीनेशन भी मिला। इसी साल उन्हें नई संगीत प्रतिभा के लिए फिल्मफेयर आरडी बर्मन पुरस्कार से नवाजा गया।

Ad