देहरादून:-हिम तेंदुओं को बचाने के लिए सेना भी देगी वन विभाग का साथ ,उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगेंगे 40 कैमरे

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से लेकर चमोली तक के उच्च हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाले हिम तेंदुओं को बचाने में अब सीमा पर डटी सेना भी वन विभाग की मदद करेगी। वन विभाग इस क्षेत्र में करीब 40 कैमरे लगाने जा रहा है। ये कैमरे उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां सेना को पेट्रोलिंग या चौकियों के आसपास हिम तेंदुए अक्सर दिखाई देते हैं। 

यह भी पढ़ें -   नैनीताल की क्षतिग्रस्त माल रोड की होगी मरम्मत, शासन से जारी हुई धनराशि


प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अभी तक करीब 80 हिम तेंदुओं के होने का अनुमान है। बेहद शर्मीले और बहुत कम दिखाई देने वाले हिम तेंदुए इस क्षेत्र में आहार कड़ी में सबसे ऊपर हैं। इतना होने पर भी ये संकट में हैं।
इनको इस संकट से बाहर निकालने के लिए प्रदेश में यूएनडीपी के तहत आवास संरक्षण की योजना भी जारी है। अब वन विभाग ने इस काम में सेना की मदद लेना तय किया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने इसकी पुष्टि की।  
40 कैमरे लगाए जाएंगे उच्च हिमालयी क्षेत्र में
वन विभाग ने तय किया है कि इस काम के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में 40 कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से खींचे गए चित्रों की मदद से हिम तेंदुओं के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि इनकी संख्या कितनी है। 

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी ने 50 लाख की स्मैक बरामद की
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments