हल्द्वानी: प्यार के लिए किया धर्म परिवर्तन, फोन पर हुई तकरार और सबीना ने लगा ली फांसी…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

ज्योलिकोट निवासी एक युवती की युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई जिसके बाद दोनो ने विवाह रचा लिया। शादी के कुछ समय बाद पति नौकरी के लिए लंदन चला गया। शुक्रवार को महिला ने पति को वीडियो कॉल कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।


जानकारी के अनुसार ज्योलिकोट की मूल निवासी सबीना ने कुछ साल पहले क्रिश्चियन धर्म अपना लिया। सबीना की फेसबुक पर गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से दोस्ती हुई और दोनो की बीच की दोस्ती एक दिन प्यार में तब्दील हो गई। जोस लंदन में एक बेकरी में काम करता है और लंदन ही रहता है। एक साल पूर्व दोनो के परिजन मिले और जोस ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली। दो माह पूर्व जोस नौकरी के लिए वापस लंदन चला गया। वही सबीना ने भी लंदन जाने के वीजा बनाने का काफी प्रयास किया। दोनो की अक्सर फोन में बात होती थी वही सबीना ने शुक्रवार को रात के समय अपने पति को फोन किया और कुछ देर तक फोन में बात भी की। जिसके बाद वह कमरे में चली गई।


जिसके बाद उसके पति ने उसे काफी फोन किए लेकिन सबीना ने फोन नही उठाया जो जोस चिंतित हो गया और उसने पड़ोस में ही रहने वाली सबीना की बहन को फोन किया। जिसके बाद बहन ने घर के अंदर जाकर देखा तो सबीना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और सबीना को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने सबीना को मृत घोषित कर दिया।

Ad