हल्द्वानी: पद्मभूषण मिलने के बाद भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान मिलने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और जयघोष के साथ समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।


इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन देश सेवा और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है और आगे भी वह जनता की सेवा करते रहेंगे।
कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने और हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने कहा कि पद्मभूषण सम्मान मिलने से उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा मिली है।
इस मौके पर भाजपा नेताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर अपने लोकप्रिय नेता का स्वागत किया।