हल्द्वानी: SSP मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई, 600 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें


हल्द्वानी। नैनीताल जनपद की एसओजी एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वर्ष 2026 की अब तक की उत्तराखंड पुलिस की सबसे बड़ी ड्रग्स रिकवरी करते हुए नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 600 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।


पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े कथित स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में नशा तस्करी के संगठित गिरोह के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं, जिसके तार अन्य राज्यों और विदेशों तक जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।


इस बड़ी बरामदगी के साथ नैनीताल जनपद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा जल्द किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. शीघ्र ही प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई को राज्य में नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।