बागेश्वर के कांडा तहसील क्षेत्र में खेतों में काम कर रही दो बहनों से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल कांडा तहसील के माणा-कभाटा गांव क्षेत्र की दो बहनें गत दिवस शाम लगभग साढ़े चार बजे खेतों में गोबर की खाद डालने जा रही थी।
आरोप है कि रास्ते में गांव के ही 2 मनचले युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। गुरुवार को कांडा थाने में 20 और 17 वर्ष की बेटियों ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया गया।
बागेश्वर के पुलिस अधीक्षण मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गुरुवार रात कांडा थाना क्षेत्र के माणा कभड़ा गांव निवासी एक युवती ने इस आशय की सूचना थाने में दी थी। आरोप है कि वह अपनी छोटी बहन के साथ खाद डालने का काम खेत पर कर रही थी। इसी बीच भगवान सिंह नाम का युवक वहां पहुंच गया और उसकी बहन और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में जब पुलिस ने आरोपी को तलाश किया तो वह घर से फरार मिला। इस पर उसकी खोज के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम ने आरोपी को रावतसेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर की।
खेतों में खाद डाल रही बहनों से युवक ने की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
Subscribe
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments