उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रवास कार्यक्रम मे मंत्री विधायक और सांसद शिरकत करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सरकार के मंत्रियों, सांसदों के संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रमों के समन्वय के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक कार्यों को और गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सरकार के मंत्रियों, सांसदों के प्रदेश भर में प्रवास एवं प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक प्रवास के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -   टिहरी में हुआ बड़ा हादसा, 5 लोगों ने गंवाई जान

मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन स्तर पर सभी मंत्री गणों, सांसदों एवं सभी प्रदेश पदाधिकारियों के प्रदेश भर में मंडल स्तर तक प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर भी प्रभारी शीघ्र नियुक्त होंगे।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments