उत्तराखंड :- घरेलु विवाद में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी पति की हत्या

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

 जनपद के दारासौ के हिमरौल गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना की सुचना मिलने पर राजस्व पुलिस मोके पर पहुंची। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का 2 साल पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था।घटना उत्तरकाशी जनपद के राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव की है। यहां के रहने वाले 22 वर्षीय जसपाल का दो साल पहले 21 वर्षीय काजल के साथ प्रेम विवाह हुआ था। काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में बताया जा रहा है। जसपाल गांव में ही ध्याड़ी-मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें -   देवीधूरा ग्राम सभा की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी


दोनों के बीच कल शाम दोनों के बीच विवाद हुआ, झगड़ा इतना बढ़ा कि काजल ने जसपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आज सुबह मिलने पर नायब तहसलीदार जगेंद्र चौहान दल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बैनर रहा सुर्खियों में, जिलाध्यक्ष का ही फोटो नदारद...
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments