पति से हुए विवाद के बाद घर से गायब हुई महिला ..प्रेमी संग मिली नैनीताल होटल में ..

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

पति से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी अपने साथ 4 साल के बेटे को लेकर घर से चली गयी काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो पति परेशान हो गया। उसने पत्नी को खोजने की कोशिश की लेकिन वह नही मिली, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की खोज शुरू की तो वह अपने प्रेमी के साथ नैनीताल के एक होटल में मिली

दरसअल मामला दिल्ली से जुड़ा है दिल्ली के सागरपुर साउथ वेस्ट निवासी दंपत्ति का विवाद हुआ। गुस्से में आकर महिला ने घर छोड़ दिया। उसके साथ 4 साल का बेटा भी था। पति ने उसकी खोज के लिए काफी प्रयास किया। अनहोनी के डर से वह पुलिस के पास पहुंचा और सागरपुर थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर के बाद पुलिस ने महिला व बच्चे की तलाश शुरू कर दी। महिला 11 सितंबर से गायब थी ये पूरा मामला सरोवर नगरी में चर्चा का विषय बन गया है।

महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन उत्तराखंड के हल्द्वानी काठगोदाम में मिली। दिल्ली पुलिस हल्द्वानी पहुंची तो पता चला कि उन लोगों ने होटल से चैक आउट कर दिया है। फिर पुलिस नैनीताल पहुंची। नैनीताल पुलिस की मदद से पुलिस ने महिला को तल्लीताल स्थित विक्रांत होटल से बरामद किया। इस मामले में तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि महिला व बच्चा और संबंधित युवक को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है

नैनीताल पुलिस की मदद से महिला की खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच होटलों में महिला के नाम से पता करवाया गया तो उस नाम की महिला पर्यटक तल्लीताल स्थित विक्रांत होटल में ठहरे हुए पाए गए। इस मामले में तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि महिला व बच्चा और संबंधित युवक को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है

Ad