हल्द्वानी: इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 का आयोजन आज 1 फरवरी को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
परीक्षा के उपरांत कुल 35 प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. विजय कुमार बिष्ट के निर्देशन में किया गया।

परीक्षा के सफल संचालन में नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि पन्त, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. नीता शाह तथा श्री यशोधर नाथ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि पन्त ने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का छात्राओं को परीक्षा हेतु पंजीकरण के लिए प्रेरित करने पर आभार व्यक्त किया।