हल्द्वानी: इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 में लहराया परचम

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी: काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने 99.2414 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।


इसी क्रम में छात्र सार्थक रावत ने 96.2460 पर्सेंटाइल तथा मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 पर्सेंटाइल अर्जित कर IIT JEE Advanced परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।
सर्वज्ञ श्रीवास्तव न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे हैं, बल्कि विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा तथा अकादमिक कोऑर्डिनेटर मनमोहन जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है।