पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में अब 1500 से अधिक लोग हुए होम क्वारंटाइन,बाहरी जिलों से आने वालो का हो रहा है कोरोना टेस्ट

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

पिथौरागढ़। कोविड-19 संक्रमण की वैश्विक महामारी को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन अभीभी किसी प्रकार का खतरा लेने को तैयार नहीं है। अभी भी अन्य जिलों से आ रहे लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
पिथौरागढ़ जिले में आ रहे सभी प्रवासी व्यक्तियों को मेडिकल परीक्षण/ स्क्रीनिंग के पश्चात क्वारंटीन किया जा रहा है। इनकी रेंडम सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है।
पिथौरागढ़ जनपद में 21 अक्टूबर तक 1527 व्यक्ति होम क्वारण्टाइन में हैं। 62725 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का होम/पंचायत क्वारण्टाइन पूर्ण कर लिया गया है। 21 अक्टूबर तक जिले से कुल 35226 व्यक्तियों के लैब सैम्पल लिए गए, जिसमें से 34031 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। अभी तक जिले में आर टी पी सी आर में कुल 898 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिनमें से 835 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जिले में 21 अक्टूबर तक आर टी पी सी आर में कुल 61 एक्टिव केस हैं। 21 अक्टूबर तक जिले में 5 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हुई है।जिसमें से 2 व्यक्ति आरटीपीसीआर में, 2 व्यक्ति रैपिड एंटीजन तथा 1 व्यक्ति ट्रूनेट सैम्पल में पॉजिटिव पाए गए थे।
जिलाधिकारी ने क्वारंटाइन हुए सभी प्रवासी व्यक्तियों से कहा कि वह क्वारंटान का पूर्ण अनुपालन करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी एडवाइजरी का अनुपालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। अधिक भीड़ भाड़ न करें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें।

Ad