भीमताल : ओखलकांड़ा में तीन दिन से गायब युवक का जंगल में शव मिला

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के पश्या गांव में तीन से गायब युवक का शव खाई में गिरा पाया गया है। राजस्व पुलिस के पंचनामा भरने के बाद परिजनों ने दाहसंस्कार कर दिया है। ओखलकांडा के ग्राम पश्या निवासी प्रकाश चंद्र कुढ़ाई पुत्र तारा दत्त बीते रविवार से गायब था। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे उसका शव पश्यां के जंगल में मिला। राजस्व पुलिस के अनुसार उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। इसके बाद पंचनामा भर कर शव का दाहसंस्कार कर दिया गया। मृतक की उम्र 42 वर्ष थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें -   सेल्फ स्टडी कर कारपेंटर के बेटे ने किया जिला टॉप।
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments