गंदगी फैलाने वालों पर नैनीताल की नगर पालिका हुई सख्त, 2 दिन में काटे 22 हज़ार के चालान

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल। नगर में गंदगी फैलाने वालों को लेकर नगर पालिका सख्त हो गई है। जिसके चलते पालिका गंदगी फैलाने पर लोगों के खिलाफ चलानी कारवाई की है। नगर नगर पालिका ने दो दिनों मे 22 हजार रुपये के चालान काटे हैं।

मालूम हो कि नगर में गंदगी न फैलाने को लेकर नगर पालिका लगातार लोगों को निर्देशित करते आ रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पालिका कर्मी लगातार मुनादी करते भी नजर आते हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे। मल्लीताल और मालरोड में फड़ लगाने रोजाना गंदगी फैला रहे हैं, जिसके चलते नगर की छवि खराब हो रही है। सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार व कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है, जिसमें गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जिसके चलते बीते दो दिनों में अब तक पालिका ने 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कारवाई की है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल: जमरानी बांध निर्माण शुरू नहीं होने पर हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट...

ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गंदगी करने वालों के खिलाफ लगातार कारवाई की जाएगी। वहीं गंदगी फैलाने पर सोमवार को भी पंतपार्क में दो फड़ कारोबारियों पर चलानी कार्रवाई की गयी।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments