
यहां बटकातोली चौनाला जा रही बाइक चौनाला के पास खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे भाई की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बटकातोली चौनाला निवासी इंटर का छात्र करन सिंह(19) पुत्र मोहन सिंह, उसकी बहन भावना (21) शनिवार शाम बाइक से अपने घर को जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। बाइक में पीछे बैठी बहन भावना खाई में छिटक गई। जबकि बाइक चला रहा करन सिंह बाइक के साथ गहरी खाई में गिरा। उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गंगोलीहाट से थानाध्यक्ष विशन लाल चंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल भावना को खाई से निकाल कर सीएचसी गंगोलीहाट भेजा। मृतक करन सिंह के शव को सड़क तक पहुंचाया।

