हल्द्वानी: संघर्ष सेवा सहयोग समिति के प्रथम स्थापना दिवस पर भव्य सुंदरकांड का आयोजन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें


हल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा योगिता बनौला ने कहा कि “समाज सेवा के इस कर्मपथ पर संघर्ष और सहयोग के साथ एक वर्ष कैसे बीत गया, पता ही नहीं चला। आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से ही हमें निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालन जैसे सेवा कार्य का अवसर प्राप्त हुआ है।”


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी जी, दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप बिष्ट जी, बिन्देश गुप्ता जी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष श्री हरिमोहन अरोड़ा जी अध्यक्षा योगिता बनौला, सोनिया जोशी, हंसा बिष्ट, मृदुला मंडराल, किरण टम्टा,भावना पांडे और बसंती मेहरा रिम्पी बिष्ट , शांति जीना , कुसुम बोरा, कुसुम दिगाडी, लता बोरा,योगेंद्र साहू आयुष नागर, सुमन शाह, सुचित्रा जैसवाल, सुमन वार्ष्णेय, नंदिनी देवल, दीप्ति गुर्रानी , खुशबू जायसवाल,आदि उपस्थित रहे।