यहाँ मगरमच्छ ने युवक को बनाया निवाला ,खा गया पूरा शरीर ,मिला केवल सर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

प्रदेश में अब लोगों के लिए मगरमच्छ एक नई समस्या बनते जा रहा है, कुछ दिनों के अंतराल में मगरमच्छ के द्वारा दो लोगों पर हमले किए जाने की खबर सामने आई है। आज सुरई रेंज के खकरा नाले में एक व्यक्ति को मगरमच्छ ने खा लिया। घटना इतनी दर्दनाक है कि मगरमच्छ पूरा शरीर खा गया। म्रतक का सिर्फ सिर ही बचा हुआ है। तराई पूर्वी वन प्रभाग की सुरई रेंज के जंगल में खकरा नाले में एक व्यक्ति का सिर बरामद किया गया है। जबकि पूरा शरीर गायब है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- G- 20 सम्मिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार...

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वन कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस और वन कर्मियों द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मगरमच्छ द्वारा खाए गए व्यक्ति के सिर मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।बता दें कि इससे पूर्व भी डोली रेंज के कटना नाले में मछली मार रहा एक व्यक्ति गायब हो गया था । महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा मछवारे के निगलने की आशंका जताई थी। लेकिन आज तक गायब होने वाले व्यक्ति का कोई पता नही चल पाया था।

यह भी पढ़ें -   शराब सस्ती और बिजली,पानी मंहगा ये कैसा जनहित : डा. कैलाश पाण्डेय

तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में खकरा नाले में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। म्रतक की शिनाख्त दलीप पुत्र हीरालाल उम्र 35 वर्ष निवासी हल्दी घेरा थाना खटीमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि म्रतक दलीप खकरा पुल पार करते समय नदी में गिर गया था। वन विभाग के रेंजर सुधीर कुमार के निर्देश पर तड़के सुबह से सत्रह मील पुलिस के साथ नदी में तलाश की गई। इस दौरान इस दौरान उसका शव बरामद किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फुल से गिरने के बाद ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया होगा। सर्च अभियान में डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि, डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी, वन दरोगा बाबूराम,सुंदर लाल, अजमत, सत्रह मील पुलिस चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही आदि वन कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन का शुल्क होगा ₹300, बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय...
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments