हरिद्वार: रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत हरिद्वार स्थित एच.ई.सी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी द्वारा प्रवेश को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अध्ययन केंद्र का निरीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों के साथ बैठक कर प्रवेश बढ़ाने हेतु विभिन्न सुझाव दिए गए तथा संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। डॉ. बनकोटी ने छात्र-छात्राओं से 27 मार्च से पूर्व प्रवेश लेने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान काउंसलिंग से संबंधित पत्रावली एवं रजिस्टर की जांच की गई। साथ ही सभी ने अधिकतम प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल, समन्वयक डॉ. तारा सिंह, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।