हल्द्वानी स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. रश्मि पंत को आज ‘नवज्योति नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. पंत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा गया। सम्मान मिलने पर महाविद्यालय की प्राचार्य और समस्त शिक्षकगणों ने डॉ. रश्मि पंत को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं और छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।