हल्द्वानी: भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री बनाए जाने के उपरांत कार्तिक हर्बोला का कार्यकर्ताओं द्वारा आशीर्वाद समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एच.एन. इंटर कॉलेज हल्द्वानी से निकाली गई वाहन रैली से हुई, जिसका समापन गणपति बैंक्वेट हॉल में हुआ।

रैली के दौरान युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर हर्बोला का माल्यार्पण कर और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में जोश और भरोसा है। युवा साथी कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करेंगे और 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लाने का संकल्प पूरा करेंगे।
जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि कार्तिक हर्बोला के नेतृत्व में जनपद को प्रदेश में अग्रणी स्थान मिलेगा और आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से विजयी होगी।
कार्यक्रम के दौरान हर्बोला ने भाजपा के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जिन्होंने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में जीवन समर्पित किया। सम्मानित किए गए प्रमुख कार्यकर्ताओं में राम अवतार राजौर, सुंदर लाल मौर्य, मनोहर लाल मिश्रा और सुधांशु श्रोतिय शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, नगर निगम अध्यक्ष गजराज बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली, प्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ रोहित दुमका, महेश खुल्बे सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ, युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।