उत्तराखंड: इंस्टाग्राम पोस्ट पर नहीं भाया कमेंट तो गुट बनाकर लड़ने पहुंच गई लड़कियां, जमकर चले लात घूसे…(वीडियो)

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट पर कमेंट पोस्ट करने वाली लड़कियों को दूसरी लड़कियों का कमेंट नहीं भाया तो चार पांच लड़कियां गुट बनाकर कमेंट करने वाली लड़कियों को सबक सिखाने के लिए पंहुच गयीं। उनका विवाद बढ़ गया तो सड़क पर ही लड़कियों के दोनों गुटों मे लड़ाई शुरू हो गयी। दोनों गुटों मे जमकर लात घूँसे चले, लड़कियों की फाइट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

घटना हरिद्वार कोतवाली के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है, मामला इंस्टाग्राम की किसी पोस्ट पर कमेंट को लेकर हुआ। कनखल क्षेत्र की कुछ लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट की थी, इस पर हरिद्वार की ब्रह्मपुरी क्षेत्र की किसी लड़की ने कोई कमेंट कर दिया, जो पोस्ट करने वाली लड़कियों को नागवार गुजरा और उन्होंने पहले तो ब्रह्मपुरी की लड़की को तीन चार बार फ़ोन पर धमकाया, फिर गुरुवार को चार पांच लड़किया ब्रह्मपुरी पंहुच गयीं और फिर हाथापाई हो गयी l

लड़कियों के दोनों गुटों मे पहले तू-तू, मैं-मैं हुई और फिर हाथपाई लात घूंसों मे बदल गयी। सड़क पर लड़कियों में जमकर लात-घूँसे चले, दोनों गुटों मे बीचबचाव में कुछ महिलाये भी आ गयीं, काफी देर तक चले ड्रामे के बाद दोनों गुटों को किसी तरह से शांत कराया गया। लेकिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ad