उत्तराखंड के लोक पर्व ईगास-बग्वाल पर राजकीय अवकाश किया गया घोषित…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया है। खास बात यह है कि उत्तराखंड में लोकपर्व ईगास को लेकर दूसरी बार अवकाश घोषित किया गया है।

इससे पहले भी पिछले साल भी मुख्यमंत्री धामी ने ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि- “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला
नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला

लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम सै मने सको। हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।”

Ad