त्‍यूनी के पास कार खाई में गिरने से दो की मौत, 3 लोग घायल…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून। त्‍यूनी के पास एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को निकटतम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार दोपहर एक अल्टो K10 वाहन संख्या uk07 DZ 2955 जो ग्राम छुमरा से त्यूनी की तरफ आ रहा था। यह वाहन ग्राम रायगी के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गया। घटना लगभग साढेे तीन बजे की है।

यह भी पढ़ें -   सीएम आवास में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामणों की सहायता से घायलों को खाई से निकाला। दो लोगों ने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक14 वर्षीय किशोर भी शामिल है।

मृतक में चंदन पुत्र पदम सिंह उम्र 30 वर्ष, बंटी पुत्र दीवान सिंह उम्र 14 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छुमरा हैं। वहीं घायलों में दीवान सिंह s/o जुंकरू उम्र 40 वर्ष,
रितिक चौहान पुत्र दीवान सिंह उम्र 16, नक्क्ष चौहान पुत्र चंदन सिंह उम्र 6 वर्ष, सभी निवासी गण ग्राम छुमरा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   रुद्रप्रयाग: हेली टिकटों में की जा रही ठगी, मामले की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments