हल्द्वानी: इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद एवं छात्रा संघ समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण में भी सहायक होते हैं।
मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. विभा पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना का विकास करती हैं। छात्रसंघ प्रभारी डॉ. तनुजा बिष्ट ने सभी विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा संजना सक्सेना एवं दीया ने किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
समूह नृत्य में बबीता ग्रुप (अंत) प्रथम, ऋषिका ग्रुप (एक्सीलेंस) द्वितीय और दीपिका ग्रुप (भवानी) तृतीय स्थान पर रहे।
एकल नृत्य में सौम्या प्रथम, भूमिका भट्ट द्वितीय तथा सुहानी साहू तृतीय रहीं।
लघु नाटिका में झकास ग्रुप प्रथम, कॉलेज मस्ती ग्रुप द्वितीय और काफल ग्रुप तृतीय रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता में रीतिका आर्या प्रथम, नेहा टाकुली द्वितीय और ईशा मेहरा तृतीय रहीं।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में रीतिका बिष्ट प्रथम, ऋषिका द्वितीय और सुप्रिया तृतीय रहीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, प्रो. टी.बी. सिंह, प्रो. रश्मि पंत, डॉ. विवेक, डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. पूनम आर्या, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. फकीर तथा चंपा जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।