वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की जिला और हल्द्वानी महानगर कार्यकारिणी घोषित, राहुल बने जिलाध्यक्ष, दीपिका को हल्द्वानी की कमान

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार सुबह नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। संगठन प्रदेश महासचिव सुनील गुप्ता द्वारा घोषणा की गई है। राहुल सिंह दरम्वाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राहुल अब तक अंतरिम व्यवस्था के तहत जिला संयोजक के रूप में काम कर रहे थे। इनके साथ धीरज जोशी को जिला महामंत्री बनाया गया है। इधर, दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष और ऋषि कपूर को महामंत्री बनाया गया है। गुरुवार देर शाम दिल्ली में खत्म हुई डब्ल्यूजेआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर कार्यकारिणी सहित सभी जिलों की कार्यकारिणी पर मुहर लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें -   बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन का शुल्क होगा ₹300, बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय...
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments