बड़ी खबर : -24 घंटे पहले ही हुई थी जनसंपर्क अधिकारियों की नियुक्ति,आज हटाने के आदेश हो गए जारी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 घंटे पहले नियुक्त उनके जनसंपर्क अधिकारियों को हटा दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के तीन नए पीआरओ को हटाने के आदेश भी जारी हो गए। कल इन तीन पीआरओ मुलायम सिंह रावत,सत्यपाल सिंह,राजेश सेठी की तैनाती वाला आदेश किया गया था जिसे आज निरस्त कर दिया गया। इन आदेशों को लेकर कई चर्चाएं एकाएक शुरू हो गई है।एक दिन पहले नियुक्त किये तीन PRO की नियुक्ति को 24 घण्टे के अंदर निरस्त कर दिया गया। सचिवालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सीएम कार्यालय में कई गयी 3 PRO की नियुक्ति को निरस्त किया जाता है। सचिव भूपाल सिंह मनराल की ओर से यह आदेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   नयना देवी मंदिर में दर्शन करने से दूर होते हैं आंखों के रोग
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments