नैनीताल के ऐतिहासिक बैंड स्टैंड पर 76 लाख रुपये से होगी भूधंसाव की रोकथाम…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल के ऐतिहासिक बैंड पर हो रहे भूधंसाव के लिए शासन से स्वीकृत हुई धनराशि, फरवरी माह से शुरू हो जाएगा ट्रीटमेंट कार्य.

नैनीताल। सरोवर नगरी में लोकप्रिय ऐतिहासिक बैंड स्टैंड के पास नैनी झील की सुरक्षा दीवार गिरे लम्बा समय हो गया है। अब इसकी रोकथाम के लिए शासन से 76 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। रोकथाम के लिए फरवरी माह से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

इसके  अलावा नैनीताल क्षेत्र के विभिन्न नालों के निर्माण हेतु 7 करोड़ धनराशि प्राप्त हुई है, जिन पर कार्य प्रगति पर है। मालूम हो कि पिछले वर्ष 3 सितंबर को बैंड स्टैंड की करीब 10 मीटर की सुरक्षा दीवार झील में समा गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई पर्यटक या स्थानीय लोग इसकी चपेट में नहीं आए। मालूम हो कि इससे पहले भी बैंड स्टैंड के पास भूधंसाव होने के कारण बीते वर्ष 28 जून को भी नगर पालिका ने तीन ओर से बेरिकेडिंग कर यहां लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में बरसाती नाले उफान पर, बस बहने से यात्रियों की सांसें अटकी रहीं...(वीडियो)

 बैंड स्टैंड के पास नैनी झील की सुरक्षा दीवार पर खतरा बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका और सिंचाई विभाग ने मौका मुआयना कर भूस्खलन का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र में लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रखने के निर्देश कर्मियों को दिए। इसकी  रोकथाम के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था जिसके लिए क्षेत्र लाकर धनराशि स्वीकृत हो गई है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में तेज बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि

 खतरे में है झील की सुरक्षा दीवार

 करीब तीन वर्षों से यहां करीब 60 मीटर के हिस्से पर दरार बनी हुई थी। धंसे हिस्से के आसपास दरारे बढ़ने से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। सिंचाई विभाग यहां लंबे समय से तत्कालिक रोकथाम की योजना बना रहा है। सुरक्षा दीवार और रेलिंग भी झील की ओर झुक गई। साथ ही भूधंसाव भी बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन का शुल्क होगा ₹300, बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय...

अधिशासी अभियन्ता सिंचाई केएस बिष्ट ने बताया कि बैण्ड स्टैंड के जीर्णोद्वार हेतु 76 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। फरवरी माह से ट्रीटमेंट का कार्य शुरू किया जाएगा।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments