देवभूमि का लाल देश की रक्षा में शहीद

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी // जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड के नैनीताल जिले का एक और लाल शहीद हो गया है। मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के रहने वाले सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरु देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में यमुना प्रसाद पनेरु का परिवार हल्द्वानी के अर्जुनपुर गोरा पड़ाव में रहता है। 6 कुमाऊं रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर रहे यमुना प्रसाद पनेरु ने 2012 में एवरेस्ट फतह करते हुए तिरंगा लहराया था, परिवार में तीन भाइयों में मजले भाई यमुना प्रसाद पनेरु की शहादत की खबर सुनकर उनके मूल गृह क्षेत्र ओखलकांडा और हाल निवास हल्द्वानी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शहीद के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी है, शहीद यमुना प्रसाद पनेरु 38 वर्ष की उम्र देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं वर्तमान में हल्द्वानी के गोरा पड़ाव के अर्जुनपुर में रह रहा शहीद का परिवार, धर्मपत्नी, एक बेटा और एक बेटी है जिसकी उम्र 7 साल और 3 साल है परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर के साथ क्षेत्र के जवान पर लोगों को गर्व भी है।

Ad