हल्द्वानी: महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें


हल्द्वानी स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला आंतरिक प्रकोष्ठ के अंतर्गत एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रश्मि पंत द्वारा किया गया, जिसमें बाल कल्याण विभाग की शिल्पा जोशी का विशेष सहयोग रहा।


कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को आमंत्रित किया गया। इनमें डीएसपी विभाग से दीक्षित दर्जा राज्य मंत्री रेणु अधिकारी, रंगीत फाउंडेशन की कुसुम पांडे, खेल जगत से निर्मला पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा धरमवाल, महिला जिला अस्पताल की चिकित्सक तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथि महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और छात्राओं को प्रेरित किया। छात्राओं ने भी अतिथियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने सभी अतिथि महिलाओं का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम महाविद्यालय में आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।