हल्द्वानी। इंद्र प्रियदर्शिनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए आज देवभूमि उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला एवं MIIT College Haldwani के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
प्रो. आभा शर्मा को यह पुरस्कार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचारपूर्ण शैक्षणिक कार्यों, छात्र-हितैषी पहल और संस्थान के समग्र विकास में योगदान के लिए दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाइयां दीं। संस्थान परिवार ने इसे पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।