नैनीताल: नंदादेवी महोत्सव होगा सांकेतिक, गाइड लाइन के नियमों का करना पड़ेगा पालन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल में होने वाले माॅ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव की बैठक उपजिलाधिकारी विनोद कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में नैना देवी ट्रस्ट व रामसेवक सभा के सदस्यों के साथ बैठक में कई फैसले लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि माॅ नन्दादेवी महोत्सव इस बार सांकेतिक रूप में मनाया जायेगा। वर्तमान में चल रहे कोरोना संक्रमण वायरस को देखते हुए प्रशासन ने जनता से अपील की ,कि माॅ नन्दादेवी का ढोला का नगर भम्रण व प्रसाद वितरण व भण्डारा नहीं किया जायेगा।


महोत्सव में होने वाला मेले से सम्बन्धित दुकानें नहीं लगेंगी। नैनादेवी ट्रस्ट व रामसेवक सदस्यों द्वारा कदली वृक्ष व मूर्ति निर्माण के लिए 5 से 7 लोग मौजूद रहेगें। नैना देवी ट्रस्ट व रामसेवक सभा समिति के सदस्यों ने अनुरोध किया कि प्रशासन द्वारा टैलीकास्ट की व्यवस्था की जाये ताकि लोग अपने-अपने घरों पर रह कर ही माॅ नन्दा-सुनन्दा देवी का टैलीकास्ट से दर्शन कर सकेंगे

Ad