नैनीताल की 5 साल की बच्ची ने पर्वतारोहण में बनाया कीर्तिमान।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल। सरोवर नगरी निवासी पर्वतारोही टूसी और अनिल साह की 5 साल की बेटी ने नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने इतनी छोटी सी उम्र में 13 हज़ार फुट की चंद्रशिला चोटी फतह की है।

 मालूम हो कि टूसी साह माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन  की सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया है कि 6 नवंबर 2017 को जन्मी नंदा देवी ने इसी वर्ष सबसे अधिक 13 हज़ार फुट की चंद्रशिला चोटी फतह की है।

वह  वर्तमान में नैनीताल के ऑल सेंटस कॉलेज में पहली कक्षा में पढ़ती हैं। महज 5 साल की उम्र में पांच पर्वतारोहण और चार वर्ष की उम्र में 13 हज़ार फुट की ऊंचाई पर पहुंचने वाली वह पहली बाल पर्वतारोही हैं। टूसी ने बताया कि अब तक गूगल में भी इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन  समेत ये मुकाम किसी और के नाम दर्ज नही है।

 बताया कि नंदा ने मात्र डेढ़ साल की उम्र में 2019 में 10500 फुट पर स्थित डोरिटल से पर्वतारोहण की शुरुआत की थी। इसके बाद वो 2021 में यमुनोत्री भी पहुंची और 12500 फुट पर स्थित केदार कंठ ट्रैक किया। 2022 में 12500 फुट के त्रिउंड और इन्द्रधरा कैंप धर्मशाला किया। इसके बाद साल 2023 में 12000 फूट पर स्थित तुंगनाथ और 13000 फुट पर स्थित चंद्रशिला शिखर पर फतह हासिल की। उन्होंने कहा कि नंदा देवी जब छोटी थी तब से ही वह उन्हें पर्वतारोहण के लिए प्रेरित कर रही हैं ,क्योंकि वह खुद भी एक पर्वतारोही हैं।

Ad