नैनीताल: भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, सुनी जन समस्याएं

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें


नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने गेठिया, बेलुवाखान, गरमपानी, बेतालघाट, पाडली जाघ और छड़ा समेत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं तथा पर्यटन आधारित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी।


इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

डॉ. आर्य ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

उनके गांवों में पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।


इस अवसर पर चंदन नेगी, दीवान नेगी, लाभांशु पिनारी, उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, प्रमोद, मीनाक्षी, महेश, चंद्र देवी दत्त, मोहित गोपाल, देवेंद्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विपिन चंद्र, भुवन चंद्र, नवनीत कुमार, दीप पलड़िया, भोपाल अधिकारी, किशन भंडारी, चिंता राम, पुष्पा आर्या (बीएलओ), स्नेहा, बच्ची लाल, अशोक प्रकाश, महेश सहित अनेक ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।