नैनीताल हुआ पैक, 1000 वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका गया…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल। सरोवर नगरी में वीकेंड से पूर्व ही शुक्रवार से ही नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को ईद के अवकाश के चलते करीब 25 हज़ार की संख्या में पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान रहा। इसको लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से रूसी बाईपास पर पर्यटकों के करीब 

1000 वाहनों को रोका गया  और नैनीताल में पार्किंग फुल होने के बाद वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया।कालाढूंगी मार्ग से पहुंचने वाले पर्यटकों के वाहनों को नारायण नगर पर रोका गया। वहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़: 22 साल के युवक ने 50 साल के ग्रामीण बुजुर्ग की पत्थर से कुचलकर की हत्या...

नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की चरम स्थिति से पूर्व अप्रैल से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन इस बीच वीकेंड पर काफी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान नैनीताल समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इधर, शनिवार को ईद का अवकाश होने के कारण शुक्रवार से ही नैनीताल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे थे। जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से बेहतर पर्यटन व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई थी। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि शनिवार को शहर में भीड़ बढ़ने पर पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास में रोका गया। नैनीताल में सभी पार्किंग फुल होने के बाद 1000 वाहनों को रूसी बाईपास पर  रोका गया। जहां से शटल सेवा संचालित की  गयी। नैनीताल में आसपास के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की खासी भीड़ रही।

यह भी पढ़ें -   हेमकुंड साहिब के पास टूटा ग्लेशियर, एक महिला श्रद्धालु लापता, चार लोग बचाये गए...
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments