हल्द्वानी में स्टार हाउस प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखण्ड स्टार हंट 2025 की विजेता बनीं सोनिया आर्य को आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस तरह के मंच प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और टैलेंट को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सोनिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मंच मिलने की जरूरत है।
बताया गया कि सोनिया आर्य की मां अल्का आर्या, महिला कांग्रेस की नेता हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी सोनिया की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।