उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर की गई सार्थक चर्चा…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के देहरादून महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज व हॉस्पिटल के समस्त प्रोफेसर को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश महामन्त्री विपुल मैन्दोली ने शिक्षक व बढ़ते भारत के विषय पर छात्र- छात्राओं व शिक्षकों के मध्य अपने विचार रखे। सभी ने भारत के विकास में भागीदारी निभाने के लिए सार्थक चर्चा की।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज पंत ने बताया कि एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सयोंजक मनीष सैनी ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ अश्वनि कंबोज, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, प्रधानाचार्य सत्य मानव दयाल, डॉ. बाई एस मलिक, डॉ. दुष्यन्त, डॉ. चेतन, डॉ. वेद, डॉ. नेहा, डॉ. विदुषी शर्मा, धर्मवीर, जाह्नवी नेगी एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी, शिक्षक व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।