नैनीताल में तेज बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नगर में छाया रहा घना कोहरा, ठंडी हवा चलने से  तापमान लुढ़का

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को एक बार  फिर तेज बारिश के साथ भारी 

ओलावृष्टि हुई। दिन भर रुक  रुक कर बारिश होती रही, इस  दौरान घना कोहरा छाया रहा, दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन शाम को फिर से तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई। देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा, जिससे तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क गया।

मालूम हो कि मौसम विभाग ने  पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। बीते दिनों भी  नगर में लगातार बारिश होती रही है तो वहीं गुरुवार की शाम मौसम का रुख एक बार फिर बदला और शुक्रवार सुबह हल्की बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ठंडी हवाएं भी बहुत अधिक चली, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। 

नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से बारिश का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर में कुछ देर के लिए  बारिश रुक गयी, लेकिन बाद में फिर आसमान काले बादलों से घिर गया। शाम पांच बजे शहर में फिर तेज बारिश हुई। इस दौरान देर  तक भारी ओलावृष्टि भी हुई।  इसके बाद शाम 5 बजे से देर रात तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी संजय पंवार ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad