हल्द्वानी: संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा भिक्षा नहीं, शिक्षा का दिया संदेश, निःशुल्क शिक्षा केंद्र का शुभारंभ

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें


हल्द्वानी में संघर्ष सेवा सहयोग समिति ने एक मई को ‘निःशुल्क शिक्षा अभियान’ की शानदार शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरांचल दीप के एमडी साकेत अग्रवाल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया और जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें वितरित कीं।


इस अवसर पर साकेत अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर रखकर शिक्षा से जोड़ना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया।


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।


इस मौके पर संस्था अध्यक्ष योगिता बनोला समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।