हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने चर्चित ठेकेदार धनंजय को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

फौजवाद, एनआई एक्ट में जारी वारण्ट के क्रम में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। धनन्जय गिरी निवासी सुभाष नगर उम्र 44वर्ष शहर के चर्चित ठेकेदार हैं, जिन्हें सुबह के समय गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया, हालांकि कोर्ट ने उन्हें पुलिस ने सूचना पर गिरफ्तार किया हालांकि कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी।

पुलिस के मुताबिक मामला लाखों रूपए की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ था। धनंजय द्वारा कई लोगों को चेक दिए गए थे जो बाउंस भी हो गए थ। सुभाष नगर निवासी धनंजय गिरि के खिलाफ 2019 और 2021 में हल्द्वानी निवासी अब्दुल हई और उमा पीताम्बर की ओर से चैक बाउंस के दो मामले दर्ज हुए थे। पुलिस के मुताबिक मामला लाखों की धोखाधड़ी से जुड़ा था। दोनों मामलों में आरोपी धनंजय को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह फरार चल रहा था।

हल्द्वानी सेशन कोर्ट ने उसके खिलाफ दोनों मामलों में गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए थे। शुक्रवार को धनंजय के हल्द्वानी में होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोपहर तक उन्हें कोर्ट द्वारा राहत देते हुए जमानत दे दी गई।